
उत्तराखंड राज्य में यमुनोत्री हाइवे पर आगामी 8 मई तक दिन में तीन बार आवाजाही बंद रहेगी। जिलाधिकारी ने यमुनोत्री हाइवे पर शीघ्र भूस्खलन का मलबा हटाने का काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं और यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले धरासू यमुनोत्री हाईवे के शुरुआती हिस्से में सक्रिय भूस्खलन जोन का मालबा गिरने से ऋषिकेश धरासू हाईवे भी बंद होता है। इस संबंध में डीएम डॉक्टर मेहरबान सिंह बिष्ट द्वारा आदेश जारी कर चार धाम यात्रा को देखते हुए हाईवे पर शीघ्र मलबा हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
बता दे कि 5 दिनों में लगभग 6:30 घंटे तक हाइवे बंद रहेगा और प्रतिदिन तीन बार 8 मई तक यातायात बंद रहेगा। हाईवे सुबह 5 से 8:00 बजे तक और उसके बाद 11:30 से दोपहर 12:45 तक तथा दोपहर 2:45 से शाम 5:00 बजे तक बंद रहेगा।