Uttarakhand:- कल लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण……. इतने बजे से शुरू होगा सूतक काल

इस वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण कल 7 सितंबर को लगने जा रहा है। 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है और इसी बीच मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाएंगे। चंद्र ग्रहण पर सूतक काल रविवार दोपहर 12:57 से शुरू हो जाएगा और ग्रहण समापन तक रहेगा इसके साथ ही कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर श्राद्ध भी शुरू हो जाएंगे इसमें पितरों को तर्पण पिंडदान, दान किया जाएगा। रविवार को करीब 12 घंटे तक सूतक काल रहेगा और ऐसे में मंदिरों के कपाट भी बंद रहेंगे। आचार्य डॉ. सुशांत राज के अनुसार साल का दूसरा चंद्र ग्रहण रविवार को भारत में दिखेगा। चंद्र ग्रहण रविवार रात 9:57 से शुरू होगा और 1:26 तक रहेगा, यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा।