
उत्तराखंड की 13 महिलाओं और किशोरियों को राज्यस्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है, जिन्हें मंगलवार को आईआरडीटी सभागार में आयोजित समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा|
दरअसल, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली महिलाओं और किशोरियों को राज्य सरकार की ओर से तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है| इस साल 13 महिलाओं को यह पुरस्कार दिया जाएगा| हर जिले से एक महिला या किशोरी का इस पुरस्कार के लिए चयन किया गया है| इसमें दिव्यांग खिलाड़ी मोहिनी कोरंगा एवं नीलिमा राय समेत कई अन्य का चयन हुआ है|
वहीं, अल्मोड़ा जिले से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए चंद्रा देवी, उमा आर्य, पुष्पा और शीला देवी का चयन हुआ है|
बागेश्वर जिले से जानकी देवी, लीलावती देवी, अनीता नेगी, शशि कला, चंपावत से उर्मिला बिष्ट तथा अन्य जिलों से भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है, जिनकी कुल संख्या 35 है|
