Uttarakhand:- एम्स में हेली एंबुलेंस सेवा के लिए टोल फ्री नंबर जारी…… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में एम्स के हेली एंबुलेंस सेवा हेतु टोल फ्री नंबर जारी कर दिया गया है। राज्य के दूर दराज के इलाकों में स्वास्थ्य कारणों के चलते आपात स्थिति में फंसे व्यक्ति की मेडिकल रिपोर्ट को देखने या अन्य जानकारियां प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9084670331 भी जारी किया गया है और इसके साथ ही एम्स प्रशासन द्वारा टोल फ्री नंबर हेली एंबुलेंस सेवा के लिए जारी कर दिया गए है। टोल फ्री नंबर 18001804278 है और व्हाट्सएप पर भी इससे संबंधित जानकारी ले सकते हैं। उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश में स्थित एम्स ऋषिकेश के लिए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संयुक्त हेली सेवा संचालित की गई है। इस हेली सेवा के लिए अब टोल फ्री नंबर और व्हाट्सएप नंबर भी जारी कर दिया गया है। इस नंबर पर संबंधित व्यक्ति की विभिन्न मेडिकल हिस्ट्री और रिपोर्ट को भेजा जा सकता है।