उत्तराखंड -: आज राज्य कर्मचारियों को मिलेगी डीए और दीपावली बोनस की सौगात

देहरादून| सीएम धामी की अध्यक्षता में आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी| इसमें राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) और दीपावली बोनस की सौगात मिल सकती है| बैठक राज्य सचिवालय में होगी| राज्य कर्मियों को 4% महंगाई भत्ते का प्रस्ताव वित्त विभाग ने कैबिनेट में लाने की तैयारी कर ली है साथ ही दीपावली बोनस का भी प्रस्ताव कैबिनेट में लाए जाने की संभावना जताई जा रही है|


इसके अलावा स्वामित्व योजना में महिलाओं को सह स्वामी बनाने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है| लंबे वक्त से छुट्टी पर चल रहे शिक्षकों के बदले अस्थायी शिक्षकों की तैनाती का प्रस्ताव भी शिक्षा विभाग ने तैयार कर लिया है| महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना का लाभ लड़कियों के साथ लड़कों को देने का प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष लाने के लिए शासन को भेज दिया है|
बताते चलें कि विभाग ने आगनबाडी कार्यकर्ता सेवा नियमावली में संशोधन और आगनबाडी कार्यकर्ताओं को भी नंदागौरा देवी योजना का लाभ देने का प्रस्ताव तैयार किया है| मिल रही जानकारी के अनुसार दोनों प्रस्तावों को भी कैबिनेट में लाए जाने की तैयारी है|