Uttarakhand-आज खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट…… जानिए कपाट खुलने का शुभ समय

उत्तराखंड राज्य में आज दिनांक 27 अप्रैल 2023 को गुरुवार के दिन बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खुल जाएंगे। बता दें कि राज्य में 22 अप्रैल को गंगोत्री- यमुनोत्री और बीते 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुल चुके हैं और उसके बाद आज 27 अप्रैल को प्रातः 7:10 पर भगवान बद्रीनाथ के कपाट भी खोल दिए जाएंगे। बता दें कि इस अवसर पर देश के अनेक राज्यों से तीर्थयात्री बद्रीनाथ धाम पहुंच चुके हैं और आज वैदिक मंत्रोच्चार, परंपराओं और मान्यताओं के साथ श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिए जाएंगे। भगवान बद्री विशाल के मंदिर को करीब 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। बद्रीनाथ मंदिर के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल बताते हैं कि भगवान बद्री विशाल को विभिन्न युगों में अलग-अलग रूप से जाना गया है और मानव ही नहीं देवता भी जीवन में भगवान बद्री विशाल के दर्शन को सौभाग्य समझते हैं तथा आज 7:10 में श्रद्धालुओं के लिए भगवान बद्री विशाल के कपाट खोल दिए जाएंगे। इस मौके पर हजारों श्रद्धालु यहां पर उपस्थित होंगे।