
उत्तराखंड राज्य की पांच लोकसभा सीटों के लिए अब तक 26 उम्मीदवार नामांकन पर्चा भर चुके हैं। बता दे कि निर्वाचन आयोग के अनुसार गढ़वाल सीट से आठ, टिहरी से 6 ,हरिद्वार से 6, अल्मोड़ा से तीन ,नैनीताल से तीन उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं और आज बुधवार को नामांकन का अंतिम दिन है।
आज भाजपा ,कांग्रेस समेत अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशी भी नामांकन करेंगे। निर्वाचन आयोग के अनुसार अब तक टोटल 26 प्रत्याशी पांच लोकसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल कर चुके हैं। नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट, अल्मोड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा और हरिद्वार सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत भी आज नामांकन करेंगे।

