
देहरादून| अगले साल उत्तराखंड 38 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा| गोवा में 37 वें राष्ट्रीय खेलों के समापन पर भारतीय ओलंपिक संघ ने खेल मंत्री रेखा आर्य और उत्तराखंड ओलंपिक संघ को अपना ध्वज सौंपा|
इसके बाद मंत्री ने कहा कि ‘बेहद खुशी की बात है, जब हम अपना राज्य स्थापना दिवस बना रहे हैं, उसी दिन यह सम्मान प्राप्त करने का अवसर मिला है|’
कहा कि ‘देवभूमि के लिए यह ऐतिहासिक पल है| उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन किया जाएगा| इसके लिए हम पूरी तरह से तैयार है|’
उन्होंने कहा कि ‘हमारा प्रयास है कि हम देवभूमि को खेल भूमि बनाए| इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है| खेल और खिलाड़ियों के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई है| जिसके तहत हमारे खिलाड़ी आगे बढ़ रहें है|
