उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी स्थित काठगोदाम रेलवे स्टेशन से गरीब रथ एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक काफी महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। बता दें कि 5 जून से काठगोदाम रेलवे स्टेशन से कानपुर सेंट्रल को जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस का रूट और समय दोनों बदल रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह द्वारा इस मामले में बताते हुए कहा गया कि यह ट्रेन 5 जून से काठगोदाम से 18:15 में हल्द्वानी से 18:30 लाल कुआं से 19:08 रुद्रपुर सिटी से 19:42 बिलासपुर रोड से 19:57 रामपुर रोड से 21:20 बरेली जंक्शन से 22:58 में लखनऊ जंक्शन से 3:05 में प्रस्थान कर 4:35 में कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। बता दें कि यह ट्रेन पहले किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा जंक्शन ,इज्जतनगर, बरेली सिटी के रास्ते चलती थी। लेकिन अब इस ट्रेन का समय और रूट दोनों बदल दिए गए हैं। यह ट्रेन वापसी में 15:40 में काठगोदाम वापस पहुंचेगी। इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह द्वारा बताया गया है।
Recent Posts
- Uttarakhand:- अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश की जनता को दिया गया बड़ा तोहफा….. पढ़े पूरी खबर
- Uttarakhand:- बद्री- केदार समेत इन मंदिरों के लिए तय हुई पैकेज दरें……इस माह से मिलेगी यह सुविधा
- Uttarakhand:- बारिश के बाद बंद है कुमाऊं की सड़के…… टनकपुर- पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे बंद होने से हुआ करोड़ों का नुकसान
- अल्मोड़ा:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नंदा देवी मंदिर में किया पूजा- पाठ
- Uttarakhand:- अब अपनी मनमर्जी से बजट खर्च नहीं कर पाएंगे नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत