उत्तराखंड:- बारिश के चलते बंद पड़े हैं तीन राजमार्ग व 29 मोटर मार्ग…… बिजली गुल होने से परेशान है लोग

उत्तराखंड राज्य में भारी बारिश के कारण सभी जिलों की व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो चुकी है। वर्षा के चलते 3 राजमार्ग व 29 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद पड़े हैं जिससे लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है और राजमार्ग तथा मोटर मार्ग बंद होने के कारण आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं दूसरी तरफ नरेंद्र नगर ब्लॉक व सकालाना क्षेत्र में करीब 15 गांव ऐसे हैं जहां विद्युत गुल है। ग्रामीण पिछले 1 महीने से 15 किलोमीटर की अतिरिक्त यात्रा कर

हैं क्योंकि राजमार्ग पिछले 1 सप्ताह से बंद पड़े हैं और कुछ ग्रामीणों को तो 3 से 4 किलोमीटर की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। सड़के बंद होने से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है इस दौरान सबसे अधिक परेशानियों का सामना छात्र-छात्राओं को करना पड़ रहा है क्योंकि सड़क बंद होने के कारण उन्हें पैदल ही स्कूल जाना पड़ रहा है। जिले में बारिश से बेहद नुकसान भी हुआ है और लोगों को भारी समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है।