Uttarakhand -: पिछले 5 सालों में इस बार डेंगू से सबसे अधिक मौतें

इस बार उत्तराखंड में पिछले 5 सालों में अब तक डेंगू से सबसे अधिक 12 मौतें हुई है| इसमें 11 मौतें सिर्फ देहरादून में हुई है| जिले में अब तक डेंगू के सबसे अधिक 589 मरीज मिले हैं| वही 2019 में प्रदेश में डेंगू तेजी से फैला था और कुल आठ मोतें हुई थी| इस समय कुल 10622 मामले सामने आए थे और आठ की मौत हुई थी|


इस बार अभी तक 7 जिलों में डेंगू ने अपनी दस्तक दे दी है| जबकि 6 पर्वतीय जिलों में डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला है|
चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, किसी संक्रमक रोग के 3 साल के बाद प्रकोप बढ़ने की संभावना रहती है| डेंगू का संक्रमण काल नवंबर-दिसंबर रहता है| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के बाद फॉर्गिंग और लार्वा नष्ट करने के लिए विभागों ने कसरत तेज कर दी है| इस बार अब तक 1005 मामले सामने आए है, जिसमें 12 मोतें हुई है|