
उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी में टनल हादसे के दौरान सुरंग में फंसे 40 मजदूरों को बचाने के लिए संकट मोचन बनकर आया सेना का हरक्यूलिस विमान। बता दें कि यह माल वाहक विमान है और बीते बुधवार को संकरी व छोटी हवाई पट्टी में भी इसने बेहद चुनौती पूर्ण परिस्थितियों में लैंडिंग की है।
सूत्रों के मुताबिक यह कार्य काफी जोखिमपूर्ण था जिसके कारण शुक्रवार की रात को वायुसेना ने हरक्यूलिस विमान की सुरक्षित लैंडिंग चिन्यालीसौड़ के बजाय जॉली ग्रांट एयरपोर्ट में की। चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर सबसे बड़ी चुनौती एविएशन टर्बाइन फ्यूल की है और जब वर्ष 2013 में आपदा आई थी तो सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए थे उस समय में भी इस विमान ने जगह-जगह फंसे यात्रियों को रेस्क्यू कर दिल्ली छोड़ा था साथ ही रसद की आपूर्ति भी की गई। बता दे कि सुरंग में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में भी हरक्यूलिस विमान काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है यदि हरक्यूलिस के बारे में बताएं तो यह अमेरिका में निर्मित विमान है जिसमें चार इंजन टर्बो प्रॉप है और यह सैनिक परिवहन विमान है। भारतीय वायु सेना इस विमान का उपयोग विभिन्न देशों में युद्ध आदि कारणों से फंसे अपने नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए करती हैं और आपदा में भी इस विमान का प्रयोग किया जाता है।

