
उत्तराखंड राज्य में बीते गुरुवार की शाम से लगातार बारिश का दौर जारी है। इस दौरान कई लोगों को काफी समस्याओं का सामना भी करना पड़ा है तथा किसानों को वर्षा के दौरान फसलों का काफी नुकसान हो चुका है। इसलिए किसानों को हुए नुकसान को देखते हुए उन्हें राहत दिलाने के लिए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य द्वारा कई निर्णय लिए गए हैं। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि नमी अधिक होने के चलते 3% छूट देने की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मिलर्स धान खरीद में तेजी लाएं और किसानों को अधिक परेशान ना करें और पराली नियंत्रण से संबंधित आदेश पर जल्द नई योजना बनाई जाएगी।
बता दें कि इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य उधम सिंह नगर में दो दिवसीय दौरे पर है तथा आज दिनांक 10 अक्टूबर 2022 को सोमवार के दिन उन्होंने कलक्ट्रेट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में खरीफ खरीद सत्र 2022 की समीक्षा बैठक। बैठक के दौरान सबसे पहले उन्होंने 1 अक्टूबर से अब तक धान की खरीद के बारे में आरएफसी से जानकारी ली।जिसके बाद उन्होंने राज्य में बीते 4 दिन से हो रही बारिश को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि इस समय किसान सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं तथा उन्होंने एडीएम को किसानों के हुए नुकसान का सर्वे कराने के लिए भी निर्देश दिए। बता दें कि मौसम की मार को देखते हुए किसानों ने मुआवजा और बोनस की मांग भी उठाई तथा बैठक के बाद रेखा आर्य द्वारा बगवाड़ा क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया।
