
उत्तराखंड राज्य के लिए यह काफी गर्व का विषय है कि यहां के इतिहासकार यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार मिला है। बता दें कि डॉ कठोच पौड़ी जनपद के एकेश्वर विकासखंड स्थित मांसो गांव के मूल निवासी हैं और उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से वर्ष 1974 में प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति व पुरातत्व विषय में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा यह सम्मान दिया गया। 33 वर्षों तक उन्होंने शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दी है और साथ ही इतिहास एवं पुरातत्व के क्षेत्र में वह काफी समय से योगदान भी दे रहे हैं। बता दे कि वर्ष 1978 में हिम्मत ही नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के गढ़वाल हिमालय के पुरातत्व पर उन्होंने शोध ग्रंथ प्रस्तुत किया और विश्वविद्यालय ने उन्हें डिफिल की उपाधि भी दी 33 साल तक शिक्षक के रूप में सेवा देने के बाद 1995 में वह प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत हुए और उन्हें अब पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया है।
