Uttarakhand-मछली पालन के क्षेत्र में काफी तरक्की कर रहा है राज्य का यह जिला…….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में लोग आत्मनिर्भर बनते जा रहे हैं। बता दे कि बागेश्वर में मछली पालन का कार्य काफी अधिक मात्रा में अपनाया जा रहा है। मछली पालन के क्षेत्र में जिला काफी तरक्की कर रहा है। यहां पर लोग पारंपरिक खेती बाड़ी के साथ ही मछली पालन का कार्य भी कर रहे हैं। कपकोट तहसील क्षेत्र के 10 गांव में क्लस्टर बने हैं। 22समितियों के माध्यम से 270 लोग मछली पालन कर आय अर्जित कर रहे हैं।बता दे कि लोगों तक यह जिला बनने से पूर्व सरकारी योजनाओं का लाभ कम पहुंचता था मगर अब गांव तक सरकारी योजनाएं पहुंच रही है। वर्ष में एक समिति को 5 से 7 लाख रुपए की शुद्ध आय हो रही है। जिले के जगथाना, लीति, रमाड़ी, बड़ेत आदि गांव में मछली पालन किया जा रहा है और किसान आत्मनिर्भर बनने के लिए इस कार्य को अपना रहे हैं। तहसील क्षेत्र के 10 गांव में क्लस्टर बने हैं। बता दे कि हाइब्रिड ट्राउट, पंगास और कार्प मछली का उत्पादन यहां हो रहा है। प्रतिवर्ष 270 क्विंटल कार्प, 90 क्विंटल ट्राउट और 40 क्विंटल पंगास पैदा हो रही है। यह मछलियां अधिकतर स्थानीय बाजार में बेची जाती है।