
उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर से टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। बता दे कि टमाटर की फसल में काला धब्बा रोग लगने के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो रही है तथा किसान लगातार बीमारी को नियंत्रित करने के लिए फसलों में स्प्रे कर रहे हैं लेकिन बीमारी काफी तेजी से फैलती जा रही है।
रोग लगने से टमाटर की आवाजाही कम हो गई है और टमाटर के दाम भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। मंडी में टमाटर 50 से 55 रूपए किलो और फुटकर बाजार में 70 से 80 रुपए किलो तक बेचा जा रहा है। बता दे कि मानसून में भी लोगों ने 200 से 250 रुपए किलोग्राम तक टमाटर खरीदा था और टमाटर सस्ता होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली मगर अब प्याज के साथ-साथ टमाटर के दाम भी बढ़ने लगे हैं और अगर यही हाल रहा तो प्याज की कीमत आगामी कुछ दिनों में ₹100 के पार पहुंच जाएगी तथा टमाटर के दाम भी फिर से बाजार में बढ़ने लगेंगे। बता दे कि सर्वाधिक टमाटर हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में होता है और मानसून की बारिश के बाद यहां टमाटर काले पड़ गए हैं जिससे किसानों को भारी नुकसान भी झेलना पड़ सकता है और उपभोक्ताओं की जेब पर भी इसका असर पड़ता हुआ नजर आ रहा है।

