
उत्तराखंड राज्य के लिए यह काफी गर्व की बात है कि राजधानी देहरादून में देहरादून छावनी को ग्रीन स्टेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। बता दे कि दिल्ली में आयोजित सेना कमांडर सम्मेलन में सेना प्रमुख स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर अनिर्बान दत्ता को यह पुरस्कार मिला है और स्वच्छता सर्वेक्षण 2020-21 के दौरान भी देहरादून छावनी ने नवाचार तथा सर्वोत्तम प्रथाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। राज्य के लिए यह काफी गर्व की बात है कि वर्ष 2021-22 में स्वच्छता सर्वेक्षण में रीसाइकलिंग और अपशिष्ट प्रबंधन में नागरिक भागीदारी के लिए देहरादून छावनी सम्मानित हुई थी और राज्य स्तर पर भी इसे अटल निर्मल नगर पुरस्कार- 2022 मिल चुका है।
बता दे कि छावनी ने कई अनुकरणीय पहल शुरू की है इस दिशा में किए गए प्रयास काफी सराहनीय है। मिलिट्री स्टेशन और छावनी बोर्ड ने पिछले 2 वर्षों में अनुकरणीय पहल की है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही बाजार में थैला घर स्थापित किए गए जहां न्यून दर पर कपड़े से बने थैले खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा पॉलीथीन कचरा बैंक की पहल को भी सराहा गया है जहां कोई भी व्यक्ति पॉलीथीन कचरा ₹3 प्रति किलो के हिसाब से बेच सकता है।

