
उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी स्थित कमिश्नर आवास के पीछे कूड़ा फेंकना वाकई लोगों को काफी महंगा पड़ा। बता दें कि कमिश्नर आवास के पीछे जो भी दुकाने स्थित है उन्होंने अपना कूड़ा खान की जमीन पर फेंका था और इस मामले में बीते बुधवार को कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान कमिश्नर दीपक रावत ने पहले दुकानों का निरीक्षण किया और उसके बाद खान भूमि यानी कि सरकारी जमीन पर जो भी कचरा फैलाया गया था उसे लेकर नाराजगी व्यक्त की और उसके बाद प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह को निर्देश दिए गए कि कूड़ा फेंकने वाली 30 दुकानों को नोटिस दिया जाए और इन्हें भू- स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज प्राधिकरण को दिखाने होंगे तथा इसके अलावा नगर निगम ने सभी दुकानों का 5000 का चालान भी किया और दुकानदारों से कूड़ा भी साफ करवाया।

