Uttarakhand- चोरों ने दिनदहाड़े चुराए लाखों के जेवरात और नगदी…… एक आरोपित गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य में अक्सर चोरी और ठगी के मामले सामने आते रहते हैं एक ऐसा ही मामला रुड़की से सामने आया है जहां सिविल अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरों ने स्टाफ नर्स के आवास का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात समेत लाखों का सामान साफ कर दिया। घटना की तहरीर पुलिस को देने के बाद मामले की जांच की गई। जानकारी के मुताबिक रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल अस्पताल में रीटा स्टाफ नर्स है और वह ड्यूटी करने के लिए 15 जून की सुबह चली गई जबकि परिवार के अन्य लोग घर में ताला लगा कर बाहर चले गए। चोरों ने मौका पाकर दोपहर को आवास का ताला तोड़कर घर से लाखों की नकदी और जेवरात चुरा लिए जिसके बाद चोर फरार हो गए। शाम के समय जब महिला कर्मचारी ड्यूटी से वापस आईं तो टूटा ताला देखकर उसके होश उड़ गए जिसके बाद वह अंदर पहुंची तो देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ है और अलमारी का ताला भी टूटा हुआ है तथा वहां से नगदी और लाखों के जेवरात गायब है जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छानबीन करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें चोरों के हुलिए कैद थे इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी ले लिया है तथा फुटेज के आधार पर अन्य चोरों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।