Uttarakhand- राज्य में इन्हें मिलेगा प्रतिमाह ₹20,000 का मानदेय…… मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लोकतंत्र सेनानियों को ₹20,000 प्रतिमाह मानदेय देने की घोषणा की गई है। बता दें कि देश में आपातकाल की खिलाफत के दौरान जेल में रहे लोकतंत्र सेनानियों को प्रतिमाह ₹20,000 सरकार द्वारा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा यह ऐलान लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करने के लिए किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लोकतंत्र सेनानियों का मानदेय ₹16000 से बढ़ाकर ₹20000 कर दिया गया है और लोकतंत्र सेनानियों के आश्रितों को भी सम्मान पेंशन निधि देने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना था कि आपातकाल के दौरान उत्तराखंड के लोकतंत्र सेनानियों के योगदान की जानकारी सभी प्रदेशवासियों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस दौरान कहा गया कि आपातकाल के खिलाफ ना सिर्फ राजनीतिक बल्कि आमजन ने भी लड़ाई लड़ी है। लोकतंत्र का महत्व सामान्य जीवन में सब समझ आता है जब कोई हमसे हमारे लोकतांत्रिक अधिकार छीन लेता है और आपातकाल के दौरान कुछ इसी प्रकार हुआ था। इस कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र सेनानियों ने अपने आपातकाल के दौरान के अनुभव साझा किए और उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया।