Uttarakhand:- उत्तरकाशी में यह मतदाता नहीं कर पाएंगे अपने मत का प्रयोग…… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी में चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। पंचायत चुनाव में 3395 कर्मचारी विभिन्न मतदेय स्थलों में मतदान करवाने की ड्यूटी निभाएंगे मगर अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। निर्वाचन आयोग की ओर से अन्य चुनाव की भांति पंचायत चुनाव के दौरान मतदान कर्मियों के वोट के अधिकार का प्रयोग करने के लिए किसी प्रकार की गाइडलाइन नहीं है तथा शिक्षक संघ और अन्य कर्मचारी संगठनों से जुड़े लोगों ने कहा है कि इस चुनाव में कर्मचारियों को उनके अधिकार से वंचित नहीं करना चाहिए, इसके लिए उचित व्यवस्था होनी चाहिए मगर फिलहाल इस संबंध में कोई भी व्यवस्था नहीं है। चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियो के लिए किसी भी प्रकार की कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है।