
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कानून व्यवस्था पर सख्ती दिखाते हुए कहा कि पुलिस को कार्यशैली में सुधार लाना होगा और बेवजह पुलिस आम आदमी को ना सताए। मुकदमों में कमजोर पैरवी पर भी उन्होंने फटकार लगाई और अभियोजन अधिकारियों के परफॉर्मेंस ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को अपनी कार्यशाली सुधारने की जरूरत है, थाने ,चौकिया में इस तरह का माहौल बने कि आम आदमी को सताया ना जाए अपराध नियंत्रण केवल कार्यवाही तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि इसमें पुलिस को आत्म मंथन करने की भी आवश्यकता है। सचिवालय में प्रदेश की कानून व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधिकारियों और जिला अधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक की और बैठक के दौरान पुलिस प्रशासन के अलावा अभियोजन, कारागार ,राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही कानून व्यवस्था में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

