
उत्तराखंड राज्य में कल 1 अक्टूबर को नवमी के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। बुधवार को नवमी पर्व के चलते पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश होगा। यह पहले निबंधित अवकाश था जिसे कई कर्मचारी संगठनों ने सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की थी, सचिव विनोद कुमार सुमन की ओर से ज्यादा आदेश के अनुसार 1 अक्टूबर को अब पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा इस दौरान सभी बैंक , कोषागार भी बंद रहेंगे और इस घोषणा के बाद कई कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।