
उत्तराखंड राज्य में बीते बुधवार को कई क्षेत्रों में भारी बारिश और हिमपात के कारण ठंड में काफी बढ़ोतरी हुई है। बीते बुधवार को राज्य की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात तथा निचले क्षेत्रों में बारिश ने अपना खूब कहर बरपाया। वहीं अगर हम बात करें कि आज गुरुवार को राज्य में मौसम कैसा रहेगा तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेश में आज मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं जताई गई है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक इन क्षेत्रों में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी तथा निचले क्षेत्रों में भारी बारिश बताई गई है।बीते बुधवार को राज्य के चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी और देहरादून के कई इलाकों में मौसम में अपना कहर बरपाया कहीं पर हिमपात तो कहीं पर बारिश और कहीं पर ओलावृष्टि ने लोगों को सताया।

