
उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। बता दे कि लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बीच धामी मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान कुछ मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। बता दें कि भाजपा हाईकमान ने मंत्रिमंडल के मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड मांगा है पार्टी के 30 जून तक चलने वाले महा जनसंपर्क अभियान के बाद केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक होनी है और उस बैठक में इस विषय पर भी चर्चा की संभावना है और उसके बाद मंत्रिमंडल में विस्तार या फेरबदल हो सकता है। बता दें कि उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल का आकार 12 सदस्यीय है फिलहाल यहां एक तिहाई मंत्री पद खाली चल रहे हैं। ऐसे में विभागों के कामकाज पर असर पड़ रहा है और 2025 तक उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है अब इन परिस्थितियों में मंत्रियों का प्रदर्शन भी महत्वपूर्ण होता है इसलिए इसे देखते हुए मंत्रिमंडल में विस्तार किया जा सकता है या फिर फेरबदल हो सकता है। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में राज्य की पांचों सीटों पर हैट्रिक बनाने की चुनौती भाजपा पर है और इस स्थिति को देखते हुए धामी मंत्रिमंडल के विस्तार तथा फेरबदल की चर्चा तेज हुई है। वही हाईकमान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके मंत्रिमंडल के मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड मांगा है जिसे देखकर लगता है कि जल्द ही मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है।
