Uttarakhand- राज्य में पर्यटन एवं होटल व्यवसाय के क्षेत्र में स्किल बढ़ाने की जरूरत…… जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि राज्य के युवाओं को होटल व्यवसाय एवं पर्यटन के क्षेत्र में स्किल बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके लिए स्विट्जरलैंड के होटल व्यवसाय के प्रशिक्षकों की भी मदद ली जा सकती है। उन्होंने यह सब बातें आज मंगलवार को सीएम आवास में स्विस एजुकेशन ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर क्लाडियों रैकनेलो के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल से भेंट के दौरान कही। मुख्यमंत्री का कहना था कि राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं और युवाओं को पर्यटन तथा होटल व्यवसाय के क्षेत्र में प्रशिक्षित करने के लिए यदि स्विजरलैंड से कुछ अच्छे प्रशिक्षकों की व्यवस्था हो सकती है तो इस दिशा में भी कार्य किया जाएगा और युवाओं को पर्यटन तथा होटल व्यवसाय की तरफ स्किल बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सरकार करेगी। युवाओं को सर्टिफिकेट कोर्स के अच्छे सुविधा मिलने के साथ ही उनके हुनर को भी बढ़ावा मिलेगा। उनका अफसरों से कहना था कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत वे राज्य के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बेहतर व्यवसायिक पाठ्यक्रम के लिए भी स्विस एजुकेशन ग्रुप से मदद लें। विद्यार्थियों को बेहतर व्यवसायिक शिक्षा मिले इसके लिए विस्तृत योजना भी बनाई जानी चाहिए और इसके लिए हर संभव प्रयास करने की आवश्यकता है।