
उत्तराखंड राज्य में पंजीकृत कर्मचारियों के लिए आज दिनांक 1 अप्रैल 2022 को एक राहत भरी खबर सामने आई है। साल में दो बार बढ़ाए जाने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में सरकार ने 30 फ़ीसदी इजाफा किया है। तथा अब कर्मचारियों को 1 अप्रैल 2022 यानी कि आज के दिन से 30 फ़ीसदी महंगाई भत्ता अधिक मिलेगा। यानी कि जहां पहले कर्मचारियों को ₹880 महंगाई भत्ता मिल रहा था वही अब 1140 रुपए मिलेगा। बता दें कि कोरोना महामारी की बात कर्मचारियों के लिए यह पहली खुशखबरी है। इस बार पंजीकृत श्रमिकों के महंगाई भत्ते में सरकार द्वारा 29.54% की बढ़ोतरी की गई है।बता दे कि जो भी कर्मचारी श्रम विभाग में पंजीकृत होता है उसके महंगाई भत्ते में हर वर्ष 2 बार बढ़ोतरी होती है इसका निर्धारण भारत सरकार के श्रम ब्यूरो द्वारा किया जाता है।
