
खेत खींचने के दौरान उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी क्षेत्र में एक युवक ने जहर खा लिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बता दें कि खेत खींचने के दौरान युवक ने अपने घरवालों को फोन करते हुए अपने जहर खाने की सूचना दें जिसे सुनते ही घरवाले मौके पर पहुंचे और उन्होंने आनन-फानन में युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक इंदिरा नगर बिंदुखत्ता निवासी संजय लोहनी पुत्र केवलानंद लोहनी अपने खुद का बिजनेस करता था और पिछले कुछ समय से वह काम को लेकर तनाव में था और बीते सोमवार को वह खेत में पानी लगाने के लिए चला गया। वहां से उसने घरवालों को फोन करके अपने जहर खाने की बात बताई। तभी घरवाले मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालात में सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। बता दें कि अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो चुकी है और शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है।

