![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को साल 2023 के अंतिम कुछ महीने काफी चुनौती दे रहे हैं। बता दे कि उनके लिए बीते कुछ दिन काफी चुनौती पूर्ण रहे। बीते कुछ दिनों में राष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष के उत्तराखंड दौरे तथा मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव यह सब आसान नहीं था।
उत्तराखंड राज्य सरकार का मुखिया होने के नाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हर स्तर से मोर्चा संभालना पड़ रहा है और बीते कुछ दिनों पहले देहरादून में दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में 20 करोड़ की डकैती तथा उत्तरकाशी टनल हादसे ने बड़ा झटका दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह अन्य राज्यों के चुनावी सभाओं के लिए जा रहे थे और रात में देहरादून लौटकर अफसरो से अपडेट ले रहे थे यह सिलसिला अभी भी बरकरार हैं और न जाने टनल हादसे का मामला आने वाले दिनों में क्या दिन दिखाएगा इसकी कोई भी गारंटी नहीं है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे पर उत्तराखंड बीजेपी की नज़रें टिकी है और यही नतीजे तय करेंगे कि लोकसभा चुनाव में राज्य की 5 सीटों पर पार्टी किस मैदान में उतरेगी बता दे की पांच में से दो सीटों का प्रतिनिधित्व पूर्व मुख्यमंत्री कर रहे हैं और तीसरी सीट के सांसद केंद्र में मंत्री हैं वही चौथी सीट पूर्व केंद्रीय मंत्री ने संभाली हुई है। फिलहाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए हालत काफी चुनौती पूर्ण है और आगे भी यह चुनौती बरकरार है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)