
उत्तराखंड राज्य में 10 अप्रैल से मकान स्व गणना की वेबसाइट शुरू होने जा रही है और ऐसे में आसानी से घर बैठे लोग अपना ऑनलाइन विवरण भर पाएंगे जिससे कि 15 से 20 मिनट में काम हो जाएगा। स्व गणना के लिए परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य है आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत 10 अप्रैल से घर बैठकर मकान से संबंधित विवरण लोग भर सकते हैं इसके लिए पोर्टल जारी हो चुका है और इस प्रक्रिया में केवल 15 से 20 मिनट का ही समय लगेगा। पंजीकरण के समय जो मुखिया का नाम दर्ज किया गया है वह बाद में नहीं बदला जा सकेगा और भाषा का चयन भी अत्यंत सावधानी से करना होगा क्योंकि एक बार ओटीपी सत्यापन होने के बाद से बदला नहीं जा सकता है।

