![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड राज्य में वर्तमान समय में मौसम शुष्क बना हुआ है और 24 दिसंबर 2022 तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। आगामी 24 दिसंबर 2022 तक राज्य के मैदानी इलाकों में कोहरा लोगों के लिए समस्या पैदा कर सकता है। 20 दिसंबर 2022 से 22 दिसंबर 2022 तक मौसम शुष्क रहने के आसार है इसके बाद भी मौसम में हल्का सा परिवर्तन होगा और मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 26 दिसंबर के बाद राज्य में बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तरकाशी और चमोली में 3500 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश की संभावना है। इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)