Uttarakhand- राज्य में कल से मौसम बदलेगा अपनी करवट…… इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

उत्तराखंड राज्य में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है तथा मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज दिनांक 23 मार्च 2022 को भी बुधवार के दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। राज्य में चटक धूप खिलने से मार्च के महीने से ही गर्मी का एहसास काफी मात्रा में होने लग गया है। बीते मंगलवार को सबसे अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जो कि सामान्य तापमान से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था। और इसके अलावा न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक आज बुधवार को भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और धूप खिलने से तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन आगामी गुरुवार यानी कि कल से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण चमोली उत्तरकाशी बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती हैं। तथा राज्य में अब कई मैदानी इलाकों में गर्म हवा भी चलने लग गई हैं जिससे लोगों के पसीने छूट रहे हैं।