
उत्तराखंड राज्य में मौसम बदलने लगा है। बता दे कि आज मंगलवार के दिन राजधानी देहरादून समेत राज्य के अधिकतर हिस्सों में बादल छाए रहे और उत्तरकाशी, चमोली तथा पिथौरागढ़ में हल्की बारिश के आसार भी जताए गए हैं।
मौसम विभाग के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती हैं और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से हवा का रुख में बदलने लगा है। इसलिए कभी धूप तो कभी बारिश जैसी स्थिति बन रही है।आज अल्मोड़ा और उसके आसपास के क्षेत्र में भी आसमान बादलों से घिरा रहा जिससे मौसम में काफी गिरावट आ चुकी है। लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं तथा ठंड बढ़ने के कारण रोजमर्रा के कार्यों में दिक्कत हो रही है। उत्तरकाशी में मौसम बदलने के कारण न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ाने के कारण राज्य में फिर से मौसम खराब होने लगा है।

