Uttarakhand- समाप्त हुआ इंतजार….. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जारी करी भाजपा नेताओं के उत्तरदायित्व की लिस्ट….

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काफी प्रतीक्षा करने के बाद भाजपा नेताओं का इंतजार खत्म कर दिया है। बता दे कि सीएम ने भाजपा नेताओं की दायित्व मिलने की मुराद पूरी कर दी है और उन्होंने गुरुवार की देर रात को 11 नेताओं को दायित्व सौंप दिए हैं।

इससे पहले भी सरकार ने 10 भाजपा नेताओं को उत्तरदायित्व दे दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पहले कार्यकाल में दायित्वों का बंटवारा नहीं किया था लेकिन दूसरे कार्यकाल में उन्होंने पार्टी नेताओं को इसकी सौगात दे दी है। मुख्यमंत्री द्वारा 10 पार्टी नेताओं को कुछ समय पहले विभिन्न निगमन समितियों व आयोग में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों का दायित्व दिया गया था वहीं कुछ को कैबिनेट व राज्य मंत्री का दर्जा भी मिला था मगर गुरुवार की देर रात्रि दूसरी सूची भी जारी कर दी गई है। सूची के अनुसार चंडी प्रसाद भट्ट को सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष, विनोद उनियाल को राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद का उपाध्यक्ष व श्यामवीर सैनी को प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वही राजकुमार को उत्तराखंड बागवानी विकास परिषद का उपाध्यक्ष, दीपक मेहरा को उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष तथा उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष विनय रोहिला को बनाया गया है।