Uttarakhand:- तेज धूप के चलते तापमान में हुई बढ़ोतरी…. आने वाले दिनों में फिर बिगड़ेगा मौसम

उत्तराखंड राज्य में तेज धूप के चलते पहाड़ से लेकर मैदान के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है दोपहर में चटख धूप खिलने से ठंड से राहत मिल रही है और ऐसे में एक बार फिर से मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में मौसम बदलने के आसार हैं। 2 दिन बाद मौसम खुलने से पारा चढ़ रहा है लेकिन आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है तथा 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है।

Leave a Reply