Uttarakhand-डांटने पर शिक्षिका को मारा था थप्पड़….. पुलिस ने तीनों आरोपितों को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के नैनीताल जिले में बीते बुधवार को पीरुमदारा किसान इंटर कॉलेज में एक छात्र के अनुशासनहीनता करने पर शिक्षिका ने उसे डांट दिया। जिसके बाद छात्र अपने घर से ताऊ तसलीम और उसके दो बेटों को स्कूल में बुलाकर ले आया। जिसके बाद इन लोगों ने शिक्षिका सीता को थप्पड़ मार दिए और यह विवाद काफी बढ़ गया। बता दें कि पुलिस ने इसमें तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और अभी भी इस घटना के बाद विद्यालय में छात्रों के बीच असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। छात्र ताऊ और उसके दो बेटो को स्कूल बुला लाया और इस दौरान शिक्षक गौरव कुमार जब बीच में बचाव के लिए आए तो आरोपितों ने उनकी भी पिटाई कर दी। इस हमले में 3 छात्र भी घायल हो गए थे। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने उदयपुरी चोपड़ा निवासी मोहम्मद तसलीम पुत्र मोहम्मद जान, तनवीर पुत्र मोहम्मद तसलीम व शाहरुख सैफी पुत्र मोहम्मद तसलीम को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस द्वारा पहले केवल दो लोगों को गिरफ्तार बताया गया मगर मामले की जांच करने पर तसलीम को भी आरोपित पाया गया जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों आरोपितों की कोर्ट में पेशी के बाद इन्हें जेल भेज दिया गया है।