
राज्य में विधानसभा का ग्रीष्मकालीन सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में आयोजित होगा। बता दें कि इसकी घोषणा संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल की तरफ से कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार गैरसैंण और भराड़ीसैंण के विकास के लिए ना सिर्फ गंभीर है बल्कि वचनबद्ध भी है।बता दें कि ग्रीष्मकालीन सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने सदन में विषय उठाया था जिसका जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री ने यह घोषणा की है। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह का कहना था कि राज्य गठन के बाद सभी का सपना था कि राजधानी गैरसैंण हो मगर राज्य को अस्थाई राजधानी देहरादून तोहफे के रुप में मिली और गैरसैंण में कांग्रेस सरकार ने पहली बार कैबिनेट की बैठक की और इस दिशा में कदम टेंट में पहला सत्र कराकर बढ़ाए गए। लेकिन 2020 में गैरसैंण को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा करने के बाद भी सरकार ने इसका संज्ञान नहीं लिया। इसका जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री द्वारा घोषणा कर दी गई है कि अगला ग्रीष्मकालीन सत्र गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में किया जाएगा।

