Uttarakhand:- चार धाम यात्रियों के लिए राज्य सरकार ने किए विशेष प्रबंध….. श्रद्धालुओं को मिलेगा स्वास्थ्य कवच

उत्तराखंड राज्य में चार धाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। यहां पर ई – स्वास्थ्य धाम पोर्टल के जरिए रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी और चार धाम यात्रियों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इस बार यात्रा पर आने वाले प्रत्येक तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य की ई – स्वास्थ्य धाम पोर्टल पर रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए 177 एंबुलेंस का बेड़ा भी यात्रा रूट पर तैनात रहेगा और हेली एंबुलेंस की सुविधा भी होगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुसार स्वस्थ्य व सुरक्षित चार धाम यात्रा के लिए राज्य सरकार विशेष प्रयास कर रही है और यात्रा मार्गो तथा मुख्य पड़ाव पर चिकित्सा इकाइयों में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जाएगी इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

Leave a Reply