
उत्तराखंड राज्य का हुनर पूरी दुनिया में देखने को मिलेगा। बता दे कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार जी-20 के बाद अब प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ उत्तराखंडी हस्तशिल्प को मिलेगा।
कौशल विकास की इस योजना के बलबूते यहां के कारीगरों और शिल्पियो के हाथों का जादू पूरा विश्व देखेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान भट्ट का कहना था कि यह योजना देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड के हस्तकला और हस्तशिल्प से जुड़े लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाएगी और लकड़ी से बनी विभिन्न प्रतिकृतियां, ऊनी शॉल, कालीन ताम्र शिल्प, रिंगाल के उत्पाद आदि अन्य उत्पाद विभिन्न क्षेत्रों की पहचान बने हैं और रिंगाल तथा बास से बनी वस्तुओं की मांग भी काफी अधिक है। उनका कहना था कि अब यहां के शिल्पियों को विश्वकर्मा योजना में 15 दिन का प्रशिक्षण ,औजार खरीदने को सहयोग राशि और व्यवसाय शुरू करने को बिना गारंटी के कम ब्याज पर ऋण की सुविधा मिलेगी और शिल्पियों द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री की चिंता सरकार करेगी।

