उत्तराखंड राज्य में बीते 3 मई 2022 से चार धाम यात्रा शुरू होने के बाद यात्रियों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है जो कि नहीं थम रहा है। बीते 19 जून 2022 को रविवार के दिन केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में 2 यात्रियों ने अपनी जान गवाई है। दरअसल केदारनाथ पैदल मार्ग पर दर्शन को जा रहे 42 वर्षीय संतोष कुंबर की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उसे नन्दी बेसकैंप अस्पताल ले जाया गया और वहां पर से डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। और वहीं कई दिनों से लापता यात्री का शव बीते रविवार को मंदाकिनी नदी में मिला है जिसकी पहचान मध्य प्रदेश निवासी 69 वर्षीय बैजनाथ मिश्रा के रूप में की गई है। बता दे के चार धाम यात्रा के दौरान अलग – अलग धामों में मौतों का आंकड़ा भी अलग-अलग रहा जो इस प्रकार है यमुनोत्री में 39, गंगोत्री में 00,10, केदारनाथ में ,02,87, बद्रीनाथ में 02,47, ऋषिकेश में 00,06 मौतें हो चुकी हैं।
Recent Posts
- Uttarakhand:- घर के अंदर सो रहे परिवार पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां…… और फिर….
- अल्मोड़ा:- क्वारब के पास बोल्डर गिरने के कारण फंसे सैकड़ो यात्री…….रात को आवाजाही पर लगाई गई रोक
- Uttarakhand:- समिति द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी गई यूसीसी नियमावली….. जल्द लागू होगा कानून
- Uttarakhand:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पूर्व सीएम को दी गई श्रद्धांजलि…… कही गई यह बातें
- Almora:- योग विज्ञान विभाग की छात्रा मीनाक्षी पांडे का हुआ प्लेसमेंट……टोक्यो में लहराएंगी योग का परचम