
उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार में स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय में तैनात कुलपति एवं कुल सचिव का वेतन रोक दिया गया है इसके साथ ही कर्मचारियों के लिए बजट जारी किया गया है। लगातार 26 दिन से जारी उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय शिक्षक चिकित्सा और कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन के बाद शासन द्वारा बड़ा निर्णय लिया गया है। शासन ने विश्वविद्यालय के कुलपति और कुल सचिव समेत कई लोगों का वेतन रोकते हुए कर्मियों के लिए 13 करोड़ रुपए का बजट जारी किया गया है और पूर्व में किए गए भ्रष्टाचार तथा गलत तरीके से विभागीय पदोन्नति को भी निरस्त किया गया है तथा इस दौरान हरिद्वार के ऋषिकुल और गुरुकुल में तैनात कई प्रोफेसर भी कार्यवाही की चपेट में आए हैं।

