
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दोनों बाहरी राज्यों के भ्रमण पर है। बता दे कि बीते बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद में साबरमती रिवर फ्रंट के पश्चिम और पूर्वी हिस्से को जोड़ने वाले अटल फुट ओवर ब्रिज का भ्रमण किया इसे आधुनिक तकनीक का बेजोड़ नमूना बताते हुए उन्होंने कहा कि यह पुल अपनी सुंदर संरचना से पर्यटको को आकर्षित करता है जिसने आवागमन की भी काफी बेहतर व्यवस्था की गई है।
इसके साथ उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साबरमती नदी पर निर्मित अटल ब्रिज बेहतरीन इंजीनियरिंग और सैकड़ो श्रमिकों के अधिक अथक परिश्रम का प्रतीक है जो कि गुजरात के विकास मॉडल की शानदार मिसाल है। इसके साथ ही उनका कहना था कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में भी विभिन्न पर्यटन क्षेत्रो को विकसित किया जा रहा है और नदियों पर आगामी भविष्य में रिवर फ्रंट को विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर अटल ब्रिज प्रोजेक्ट हेड सुशांत से मुख्यमंत्री ने जानकारी प्राप्त की और उत्तराखंड में भी अटल ब्रिज की तर्ज पर ब्रिज बनाए जाने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए गए हैं।

