Uttarakhand- बारिश ने लिया विकराल रूप…… कोटद्वार में बने बाढ़ जैसे हालात

उत्तराखंड राज्य में बारिश ने दहशत मचाई है और मूसलाधार बारिश के कारण लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। उत्तराखंड राज्य के कोटद्वार में बीते मंगलवार को रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी था और बारिश के कारण क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। क्षेत्र में पनियाली गधेरे के उफान पर आने के कारण घरों व दुकानों पर मलबा घुस गया है और सड़क किनारे खड़ी दो बस भी इस दौरान बह गई। हालांकि राहत की बात यह है की बारिश के कारण किसी भी तरह से जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है लेकिन क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही। कोटद्वार में जनजीवन मूसलाधार बारिश के कारण अस्त-व्यस्त हो गया है क्षेत्र की मालन, सुखरो, व खो नदियों के साथ ही बरसाती गधेरे भी उफान पर हैं और पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।