Uttarakhand -: ग्रेड पे (Grade pay) की समस्या का निकला हल, सीएम धामी ने सृजित की नई रैंक

देहरादून| मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का हल निकाल लिया है| इसके लिए उन्होंने नई रैंक सृजित करने के आदेश जारी किए हैं|


बताते चलें कि, पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद हैं और हेड कॉन्स्टेबल के 3440 पद हैं और एडिशनल एसआई का एक भी पद नहीं है| पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने हेतु मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित किए जाएंगे|
वहीं उनके द्वारा एडिशनल एसआई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश भी जारी किए हैं| सबसे बड़ी बात यह है कि उनका ग्रेड पे 4200 होगा|
मुख्यमंत्री ने कहा कि, उन्हें पूरा विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति से ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे|