
उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले की तस्वीर जल्द ही बदलने वाली है। बता दे कि जिले में जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट में मिनी कांक्लेव में 51.30 करोड़ के 27 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। बता दें कि स्थानीय होटल में जिला स्तरीय मिनी कॉन्क्लेव आयोजित हुआ जो कि उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन- 2023 के अंतर्गत आयोजित किया गया।
इसमें जिला प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दीप प्रज्वलित किया और जिलाधिकारी अनुराधा पॉल ने कहा कि जिले में निवेशकों ने 51.50 करोड़ से अधिक के 27 एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं जो कि स्वरोजगार और विकासात्मक कार्यों के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। इससे पर्यटन ,वैलनेस सेंटर, हॉस्पिटल, खाद्य प्रसंस्करण आदि क्षेत्रों का विकास होगा और उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार मिलने से पलायन कम होगा तथा क्षेत्र का विकास होगा।

