Uttarakhand- पढ़ने के लिए नवविवाहिता ने छोड़ा ससुराल….. और मायके वालों के भी ना अपनाने पर उठाया यह कदम

रुड़की। 10 दिन पहले ही गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक युवती की शादी बहादराबाद निवासी एक युवक से हुई थी तथा शादी के बाद ससुराल में मन ना लगने के कारण नवविवाहिता अपने मायके आ गई और कहा कि उसे ससुराल नहीं जाना है बल्कि उसे और आगे पढ़ना है। मगर सर पर अधिक जिम्मेदारियां होने के कारण मायके वालों ने भी उसे ससुराल जाने को कहा और उस पर ससुराल जाने के लिए दबाव बनाया
और जब कहीं से उसे साथ नहीं मिला तो नवविवाहिता गंगनहर कोतवाली में पहुंच गई तथा वहां पर रोने लग गई उसे रोता हुआ देख पुलिस ने सोचा कि शायद उसे दहेज या फिर किसी अन्य कारणवश ससुराल वालों ने परेशान किया है। मगर जब नवविवाहिता ने बताया तो पुलिस ने उसे शांत कराया। नवविवाहिता ने पुलिस को बताया कि वह उसके ससुराल नहीं जाना चाहती इसलिए वह मायके आ गई और आगे पढ़ना चाहती है मगर उसके मायके वाले भी उसे जबरन ससुराल भेज रहे हैं। तथा उसके बाद कुछ ही देर में नवविवाहिता के परिजन भी वहां पर पहुंच गए और कहने लगे कि उनकी और भी बेटियां हैं और बहुत पैसे खर्च करके उन्होंने उसकी शादी कराई है और अब वे उसे अपने घर में नहीं रख सकते इस पर कोतवाली पुलिस ने कहा कि वह अभी नवविवाहिता पर दबाव ना बनाएं तथा उसे शांति के साथ समझाया जाए।