Uttarakhand:- राज्य में जरूरतमंदों की होगी मदद….. शवों को घर तक पहुंचाएगी एंबुलेंस…. मुख्यमंत्री धामी द्वारा जारी किए गए निर्देश

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सभी जिलाधिकारियो को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। राज्य में अब जरूरतमंदों की मदद के लिए जिलाधिकारियो को निर्देश दिए गए हैं कि शवों को अस्पताल से उनके घर तक पहुंचाया जाए। हल्द्वानी में भाई का शव गाड़ी की छत पर बांधकर घर लाने के लिए मजबूर बहन की खबर ने सरकार को भी काफी झकझोर कर दिया है। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री द्वारा उच्च स्तरीय बैठक में अविलंब मानक प्रचलन प्रक्रिया बनाने के निर्देश दिए हैं और कहा गया है कि अब पैसा ना होने की स्थिति में जिलाधिकारी शवो को एंबुलेंस से घर तक पहुंचाने के लिए जरूरतमंदों की मदद करेंगे और समय पर एयर एंबुलेंस की सुविधा भी जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा अस्वस्थता के कारण किसी मृतक व्यक्ति के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारजनों द्वारा मृतक के दाह संस्कार में कठिनाई व्यक्त करने पर आर्थिक सहायता देने के निर्देश भी दिए हैं।