
उत्तराखंड राज्य में देहरादून जिले के अंतर्गत कैंट स्थित गुचुपानी में एक ई- रिक्शा चालक की हत्या कर दी गई है। बता दें कि उसकी हत्या से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चालक के सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई है। इस मामले में एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर द्वारा बताया गया कि मोहसीन निवासी तेलपुर चौक शिमला बायपास ई रिक्शा चालक था जो कि रोज सुबह 8:00 बजे अपने काम पर जाता था और शाम 4:00 बजे खाना खाने के लिए घर पहुंचता था मगर सोमवार को वह घर नहीं आया जिसके बाद परिवार वाले उसे ढूंढने पहुंच गए और वही गुचूपानी में नदी के किनारे जंगल में चालक का शव बरामद हुआ जिसकी शिकायत परिवार वालों ने पुलिस में की। बता दें कि पुलिस को मौके से जांच पड़ताल करने पर शराब और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें भी बरामद हुई हैं और कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाई हुई थी। इसके अलावा कुछ अन्य संदिग्ध सामान भी पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया है तथा जल्द ही पुलिस इस मामले का पर्दाफाश कर देगी।

