Uttarakhand-टनल हादसे में फंसे मजदूर का बढ़ा हौसला….. खाने की आपूर्ति के लिए बिछाई जा रही है 125 एमएम व्यास की पाइप

उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी में टनल हादसे के दौरान फंसे मजदूरो को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान बढ़ते जा रहा है।

बता दे कि खोज बचाव टीम सुरंग में फंसे श्रमिकों को एस्केप सुरंग की प्रगति बता रही है तो उन श्रमिकों की उम्मीद और हौसला भी बढ़ रहा है इसके अलावा श्रमिकों को खाने- पीने की आपूर्ति के लिए सुरंग में 125 एमएम व्यास की पाइप बिछाई जा रही है जिससे सही ढंग से खाने की आपूर्ति हो सके। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला के अनुसार सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों के पास पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। बिजली की आपूर्ति पहले से ही सुचारु है भोजन ऑक्सीजन सुचारू रूप से दिया जा रहा है और हवा के साथ एक पाइप के माध्यम से छोटे भोजन के पैकेट भी सुरंग के अंदर भेजे जा रहे हैं। फिलहाल सभी फंसे हुए श्रमिक सुरक्षित है और स्टील पाइप को सफलतापूर्वक पुश करने के लिए विशेषज्ञों की ओर से पूरे प्रयास के साथ कार्य की प्रगति की निगरानी की जा रही हैं।