Uttarakhand- ईद मिलादुन्नबी पर तिरंगे से दिया गया देश भक्ति का पैगाम…. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार में आज दिनांक 28 सितंबर 2023 को ईद पर ज्वालापुर समेत आसपास के क्षेत्र में जायरीनों के पैदल जत्थे पिरान कलियर के लिए रवाना हुए। इस दौरान तिरंगे से देशभक्ति का पैगाम दिया गया। बता दे कि पथरी क्षेत्र से निकली तिरंगा चादर ने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। इस दौरान पैगंबर मोहम्मद साहब की तालीम पर अमल करते हुए ज्यादा से ज्यादा तालीम हासिल करने का संकल्प भी मुस्लिम समाज ने लिया। पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म दिवस ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाया जाता है और इस दिन मुस्लिम समाज ने तिरंगे से देशभक्ति का संदेश दिया। बता दे कि इसी दिन सूफी संत अलाउद्दीन अली अहमद साबिर की यौमे विलादत को अकीदतमंद सालाना उर्स के रूप में मनाते हैं और ज्वालापुर समेत आसपास के देहातों इलाकों में लंगर फातिहा के बाद हजारों की तादात में जायरीन पैदल जत्थों के रूप में पिरान कलियर स्थित साबिर साहब की दरगाह पर चादरपोशी करने जाते हैं। इस दौरान सभी कव्वाली की धुन पर थिरकते हुए आगे बढ़ते गए और जुलूस तथा पैदल जत्थों में शामिल जायरीनों का जगह-जगह पर स्वागत भी किया गया।